Voice Of News 24
19 Aug 2024 22:01 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में निचलौल-चौक मार्ग पर अनियंत्रित होकर सडक किनारे गिरी बाइक। मौके पर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले को लगी किसकी नजर के क्रम में एक और हृदय विदारक घटनाक्रम हुआ शामिल। निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में ग्राम सभा रुद्रोली के समीप निचलौल-चौक मार्ग पर अनियंत्रित होकर दो बाइक सवार युवक शैलेश (32) पुत्र रामप्रित निवासी बेलभरिया टोला खपरधिकवां थाना चौक एवं रईस उर्फ नूर मोहम्मद (22) पुत्र आबिद अली सड़क के किनारे पानी में गिर गए।
सिद्धार्थनगर : श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें,शिव मंदिरोंhttps://t.co/SoKbSkR6Py
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2024
जिनकी हालत गंभीर हो गई। बाद में वहां मौजूद लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में देखा तो उन्हें एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचा दिया, लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी। सीएचसी के चिकित्सको ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। और मौके पर ही सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंचकर दोनों शवो को कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













