सिद्धार्थनगर : श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें,शिव मंदिरों में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Voice Of News 24 

19 Aug 2024 16:40 PM

इटवा (सिद्धार्थनगर) 

सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को जिले भर में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों ने लंबी कतारें लगाईं और मंदिरों में जयकारों की गूंज रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बाबा कटेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखा गया। भोर से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भव्य व्यवस्था की गई थी, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी और महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गई थीं। मंदिर के अंदर और बाहर शिव भक्ति की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा रही थी। भक्तों ने पूजा-अर्चना के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए।

 

इतना ही नहीं जबजौवा स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर और अहिरौली पड़री के पडेश्वरीनाथ मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा हुआ था। मंदिरों के रास्ते पर कांवड़ियों का हुजूम हाथों में जल लिए मंदिर की ओर बढ़ रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र पहनकर जलाभिषेक किया और शिवलिंग पर जल अर्पित किया।
इस मौके पर मंदिरों के बाहर प्रसाद के स्टॉल भी लगाए गए थे। तथा सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती भी की गई थी।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.