मौसम ने बदला रंग, किसानों में नई उमंग

Voice Of News 24 

07 Aug 2024 00:37 AM

उत्तर प्रदेश 

यूपी के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश की मनभावनी बूंदें बरस रही है, जिससे किसानों में नई उमंग पैदा हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावण महिने का आगाज होते ही मानो भगवान शिव शंकर अपने साथ गंगा की लहरों को लेकर यूपी के क्षेत्रों में पधारे हो। क्योंकि जबसे श्रावण मास का आरंभ हुआ है तभी से लगातार यूपी के अलग-अलग जनपदों में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से भगवान शिव के दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं को तो भीषण गर्मी से जो आनंद मिल रही है, उससे कहीं ज्यादा अपने घर के खेती-बाड़ी की समस्यायों से सुकून मिला रहा है। जब बारिश नहीं होती थी तो भगवान शिव के श्रद्धालुओं का मन बाबा के धाम जाकर भी घर की खेती-बाड़ी की समस्यायों पर लगा रहता था। लेकिन इस बार महादेव ने अपने श्रद्धालुओं पर प्रसन्न होकर लगातार बारिश की बूंदें टपका रहें हैं, जिससे उनके श्रद्धालु उन तक प्रसन्न मन से पहुंच सके। दूसरे घर पर भी रहने वाले जो किसान हैं, उनके लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है? क्योंकि ऐसे दौर में यदि बारिश नहीं होती तो किसानों द्वारा अपने खेत में किए गए मेहनत पर इस तरह का पानीं फिर जाता कि पूरे वर्ष पश्चाताप करने में समय बीत जाता। फिलहाल अब किसान दोगुनी उत्साह से अपने खेतों में उर्वरक एवं अन्य संबंधित रसायनिक खाद का प्रयोग कर अपने फसलों को अति उत्तम बनाने में लग गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.