संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटक गई थी महिला, मासूम बच्चों को कह दी अलविदा

Voice Of News 24 

06 Aug 2024 00:01AM

सिंदूरिया (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज को लगी किसकी नजर में एक और आत्मदाह का घटनाक्रम हुआ सामिल। सिंदूरिया थाना क्षेत्र में मासूम बच्चों को छोड़ अलविदा कह दी मां। घर में छत की कुंडी में फंदे से लटकता मिला शव। इस हृदय विदारक घटना की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामसभा मोहनापुर पूरब टोला गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मोहनापुर पुरब टोला निवासी मनीषा (30) पत्नी हरिकेश का शव घर के छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों नें शव को देखकर शोर मचाया। और देखते-ही-देखते वहां काफ़ी भीड़ जुट गई। पति हरिकेश ने बताया कि वह गोरखपुर जिले के पिपराइच में दो दिनों से वहीं टाइल्स का काम कर रहा था। रविवार की शाम उसकी मनीषा से बात हुआ था। किसी बात को लेकर पत्नी और सास में नोकझोंक हुआ था। जिसमें दोनों को फोन पर ही समझा बुझा दिया था। काफी रात होने पर मृतिका की बेटी वसुधा 7 वर्ष बेटा सचिन 5 वर्ष के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह जब बच्चे सो कर उठे तो देखा कि मनीषा का शव छत की कुंडी से लटक रहा है। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की पुष्टि कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News