बलरामपुर :मदरसे में मासूम के हत्या की सच्चाई आई सामने

Voice Of News 24 

05 Aug 2024 00:21 AM

बलरामपुर :

जनपद बलरामपुर में बिगत कुछ दिनों पहले एक 12 वर्षीय मासूम की चाकू से गोदकर हत्या का मामला प्रकाश में आया था। जिसका खुलासा आज रविवार को पुलिस ने कर सच्चाई सामने ला दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मदरसा जामिया नईमिया अरवी कालेज में हुई बारह वर्षीय बालक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। अभियुक्त को जेल भेजा दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि वादी मुकदमा महफूज आलम पुत्र रहमतुल्ला निवासी भगवानपुर बाँध थाना को0 जरवा की लिखित तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था।दौरान विवेचना बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया।बाल अपचारी को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या के समय पहने हुए कपड़े (कुर्ता-पैजामा) को बालअपचारी उपरोक्त के निशानदेही पर उसके मदरसा जामिया नईमिया अरवी कालेज के हास्टल से बरामद किया गया। छात्र की हत्या उसके रुम मेट ने ही किया था। पुलिस ने हत्या रोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि मदरसा में पढ रहे 12 वर्षीय कक्षा 2 के छात्र की हत्या हुई थी। अभियोग पंजीकृत होने के बाद जांच शुरू की गयी। जांच में सामने आया कि खैरा निवासी बालअपचारी ने बताया कि मुझसे मृतक अयान से 5 – 6 दिन पूर्व आपस में नोक झोक व गाली गलौज हो गया था। जिसमें मृतक अयान ने मुझे माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली दिया था। ईशा की नमाज में मस्जिद में कुरान की कसम खायी थी कि मैं तुम्हे जुमेरात तक जान से मार दूँगा। इसलिए मैने सोचा जब वह मुझे जुमेरात तक मार ही देगा तो उससे अच्छा है कि मै ही उसे जान से मार दूँ।

 

मदरसे के कमरा नं0 15 में मो0 इस्माइल,वकील अहमद व अयान सो गये तो मै भी अयान के बगल में सो गया। जब मुझे विश्वास हो गया की सभी लोग गहरी नींद में सो गये है। तो मैं अपने सूटकेस में खरीदकर लाये गये रखे चाकू को धीरे से निकाल कर लाया व अयान के पेट पर चाकू से वार कर दिया। बिस्तर से उसके मुँह व गर्दन को काफी समय तक दबाये रखा और जब मुझे लगा कि वह मर गया है। तो मै बिस्तर से उसके शरीर को ढ़क दिया और बगल में सो गया। एसपी ने बताया कि 12 वर्षीय बालअपचारी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के समय बालअपचारी उपरोक्त द्वारा पहने हुए कुर्ता पैजामा को उसके निशानदेही पर मदरसा जामिया नईमिया अरवी कालेज इटवा रोड तुलसीपुर बलरामपुर से उसके हास्टल के कमरे से उसके सूटकेस से बरामद किया गया। जिस पर खून के धब्बे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है।

balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.