चौक थाने का पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया आकस्मिक निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Voice Of News 24

03 Aug 2024 23:29 PM

चौक बाजार (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के चौक थाना परिसर में अचानक पहुंचें पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना। इस दौरान पूरे परिसर का घूम कर किया निरीक्षण। किसको दिए खास दिशा-निर्देश, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मिना द्वारा किया गया थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया तथा थानो पर हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Maharajganj News