Voice Of News 24
27 Jul 2024 00:35 AM
निचलौल (महराजगंज)

दरअसल आज शुक्रवार को जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत देर शाम को दो संविदाकर्मी करेंट के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर ही एक संविदाकर्मी हरिओम सिंह (30) की मौत हो गई। तथा दूसरे फिरोज (28) संविदाकर्मी की हालत गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बिजली विभाग के दो संविदाकर्मियों की करंट की चपेट में आने से हालत हुई गंभीर। एक की मौत तो दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। दूसरे तरफ पीड़ितो के परिजन पावर हाउस का कर रहे घेराव। को लेकर परिजनों में दिख रहा आक्रोश। pic.twitter.com/oGWC2KRACo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2024
युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। और परिजनों द्वारा शव को सड़क पर रखकर वहां पहुंची पुलिस से रोते-बिलखते न्याय की गुहार लगाई जा रही है। देर रात तक भी परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन जारी रखें है।

पुलिस के काफी मशक्कत करनें के बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है। दोनों की उम्र लगभग 5 वर्षों से कम ही बताईं जा रही है।
दो संविदाकर्मियों के करंट की चपेट में आने से एक की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम करते हुए पावर हाउस का किया घेरावhttps://t.co/MbI6tU6F3J
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2024
अब सवाल यह है कि घर का कैसे चलेगा गुजर-बसर? जहां दोनों बच्चों के सर से पिता का साया उठा, वहीं एक पत्नी का सुहाग ही उजड़ गया। अब मासूम बच्चे पिता कहकर किसे पुकारेंगे? अब एक पत्नी किससे अपने दुखड़े को रोएगी? बिना बाप के जीवन बच्चों के लिए कैसे बनेगा सुविधाजनक? वास्तव में इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्रवासियों की दिलों को दहला कर रख दिया है।

















