Voice Of News 24

09 Jul 2024 23:27 PM
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं डीआईजी द्वारा आने वाले त्योहार पर विचार विमर्श करते हुए कौन-कौन से मुद्दे को लेकर किए चर्चा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल मंगलवार को पुलिस लाइन में डीआईजी आनंद कुलकर्णी एवं एसपी सोमेंद्र मीना द्वारा आगामी त्योहारों जैसे- सावन कावड़ यात्रा, मोहर्रम आदि त्योहारो के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को लेकर निर्देश दिए गए । बैठक में सभी सर्कल के क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि जहां कहीं बड़े आयोजन हो उनकी अनुमति होनी चाहिए जो भी अनुमति दी जाए कार्यक्रम स्थल के बगैर भौतिक और स्थलीय सत्यापन के बगैर न दी जाए जो भी ड्यूटी लगाई जा रही है वहां जाने वाले पुलिसकर्मी किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना अपने से बड़े अधिकारियों को दें। और साथ ही सीमा सुरक्षाबल के सैनिक लगातार संपर्क में रहे।






















