Voice Of News 24

09 Jul 2024 22:23 Pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान, “ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल” से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह सम्मान दिया। प्रधानमंत्री मोदी को रूस-भारत द्विपक्षीय संबंधों में असाधारण प्रगति के लिए “ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल” से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति पुतिन का हृदय से आभार- पीएम मोदी
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल अवॉर्ड पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए मैं हृदय से राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह, भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है। ये हमारी कूटनीतिक साझेदारियों का सम्मान है। पिछले लगभग ढाई दशक से आपके नेतृत्व में भारत और रूस के संबंध हर दिशा में मजबूत हुए और हर बार नई ऊंचाईयों को प्राप्त करते रहे हैं। आपने दोनों देशों के बीच जिन संबंधों की नींव रखी थी, वो गुजरते समय के साथ और मजबूत होकर निखरे हैं। हमारा पारस्परिक सहयोग, हमारे लोगों की बेहतर भविष्य की उम्मीद भी बन रहा है।’






















