बलरामपुर:तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतगणना,डीएम

Voice Of News 24 

03 Jun 2024 23:47 PM

बलरामपुर

लोकसभा श्रावस्ती बलरामपुर की मतगणना मंगलवार को मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर कराई जाएगी। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा मे मतगणना की जाएगी। लोकसभा गोंडा के कुछ अंश उतरौला एवं गैसडी विधानसभा के उपचुनाव का भी मतगणना मंगलवार को होगा।


डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी जो 14-14 टेबल पर की जाएगी। मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मियों एवं मतगणना एजेंट के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। धूप से बचाव के लिए टेंट व बैरीकेटिंग भी लगाई गई है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि मतगणना गेट तक पहुंचाने के लिए दो बैरिकेडिंग से होकर गुजरना पड़ेगा मंडी समिति गेट पर सघन चेकिंग के बाद मतगणना कर्मियों एवं एजेंट का प्रवेश होगा। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस बल एवं जवानों का विशेष प्रबंध है जिससे शांतिपूर्वक मतगणना कराई जाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.