अनुप्रिया पटेल ने मोदी द्वारा किए गए कार्यों को किया उजागर, बोली देश की अर्थव्यवस्था को मोदी ने लगाया पंख

Voice Of News 24

21 May 2024 10:16 AM

बलरामपुर 

बलरामपुर में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के समय में अर्थव्यवस्था की मजबूती देख विश्व चकित हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाने में मोदी सरकार ने दिन-रात एक कर दिया है। इसी कारण लोग भारत को परिवर्तन की नजर से देख रहे हैं, क्योंकि मोदी सरकार ने परिवर्तन करने के बाद ही लोगों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को टाप पर ले जाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

मोदी की सरकार ने समाज में फैली कुरितियो जैसे ऊंच, निच के भेदभाव जैसी समस्याओं को समाज से बहुत दूर कर दिया है।
यह बातें अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के प्रत्याशी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलू सिंह के समर्थन में कहीं।
अनुप्रिया ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के हित में अनेक कार्यों को अंजाम दिया है, जैसे राशन, आवास और औषधि व सरकारी योजनाओं पर तेजी से बल दिया। मोदी का प्रयास है कि देश के सभी लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया जाए।
अनुप्रिया ने जनता से कहा कि इस बार बीजेपी 400 पार के साथ जीत की हैट्रिक लगायेगी।

आम लोगों में भी उत्साह की लहर दौड़ गयी है, क्योंकि सभी लोग एक बार फिर मोदी को ताज पहनाने वाले हैं।
इस दौरान अनुप्रिया ने गठबंधन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और बोली कांग्रेस ने अपने समय में भारत को लूट लिया है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 51 करोड़ भारतीय ऐसे हैं जिन लोगों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बिना मांगे ही उनके खाते में जमा कर दिया गया है। यदि भारतीय अपने सम्मान की बात करें तो बीजेपी का अपार समर्थन करना पड़ेगा।
इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा, गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।