औरैया: कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 14 मई 2026 को कोतवाली पुलिस टीम नरोत्तमपुर नहर पुलिया के पास फफूंद रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोका। कड़ाई से पूछताछ और वाहन के कागजात न दिखा पाने पर खुलासा हुआ कि उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल संख्या- UP79 AC 0078) चोरी की है। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में ले लिया।

विधिक कार्यवाही और टीम

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में बीएनएस BNS की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, शिशुपाल सिंह, कांस्टेबल ब्रजेश शर्मा और विजयपाल शामिल रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.