बलिया: भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन; कलेक्ट्रेट पर धरना और सपा कार्यालय का घेराव

बलिया

बलिया जनपद के भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गुरुवार को विपक्षी सांसद और समाजवादी पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सपा कार्यालय का घेराव किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गुरुवार को विपक्षी सांसद और समाजवादी पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सपा कार्यालय का घेराव किया। नगर विधानसभा की संयोजक संध्या पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस ‘जन आक्रोश रैली’ के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अपमान और दोहरी राजनीति का आरोप लगाया।

कलेक्ट्रेट से सपा कार्यालय तक गूंजे नारे

बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुईं, जहाँ उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव और स्थानीय सांसद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए महिलाएं जन आक्रोश रैली निकालते हुए सपा कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने जिला महासचिव बीरबल राम का घेराव किया और प्रदर्शन किया।

“महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं”: संध्या पांडेय

नगर विधानसभा की संयोजक संध्या पांडेय ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ टिप्पणी करने का काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति के स्वाभिमान के खिलाफ किसी भी प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के अपमान और महिला आरक्षण बिल जैसे मुद्दों पर विपक्ष से जवाब मांगा।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

इस जन आक्रोश रैली और विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुनीता श्रीवास्तव, कृष्णा पांडेय, श्वेता राय, विजयलक्ष्मी सिंह, रूपा सिंह, सुमन सिंह, कंचन सिंह, नीतू सिंह, गीता वर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में संध्या पांडेय ने नारी शक्ति के सम्मान के लिए एकजुट होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.