सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता ,अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार , तमंचा और शस्त्र बनाने उपकरण बरामद

Voice Of News 24

27 Apr 2024 15:21 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता , अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार , तमंचा और शस्त्र बनाने उपकरण बरामद

सिद्धार्थनगर जनपद मे एसओजी सर्विलांस त्रिलोकपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अवैध शस्त्र वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को मौके पे गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 11 तमंचे एक प्लास्टिक के कट्टे मे शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र मे आप रात 27 अप्रैल को सुचना मिली की क्षेत्र के जंगल मे २ ग्क व्यक्ति द्वारा अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहा है ।इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके घेरा बंदी कर के एक आरोपी को मौके पर पकड़ा आरोपी के पास पास मौके पर 11 तमंचे हथियार बनाने वाले उपकरण मौके से बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पुछताछ की तो उसकी पहचान सलीम के रूप हुई जो डुमरियागंज का रहने वाला है।पुछताछ मे आरोपी ने बताया की अगामी लोकसभा चुनाव मे तमंचों को बेचने के फिराक मे था।

इस मामले की जानकारी देते हुऐ सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह बताया की आरोपी बहुत ही शातिर अफराधी है। उसके पास से 11 तमंचा और शस्त बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ कि जा रही है और अग्रीम कार्यवाही की जा रही है

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]