गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद की बिगड़ी तबीयत ,डॉक्टरों ने उन्हें किया लखनऊ रेफर

Voice Of News 24 

08 Apr 2024 01:02 AM

समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद की शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें   एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

बताते चले की गोरखपुर से समजावादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक आया था।काजल को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। उन्हें मेदांता लखनऊ में एडमिट किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही वो चुनाव-प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं थीं

कौन हैं काजल

काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। काजल निषाद की फिल्मों से राजनीति तक की यात्रा काफी फिल्मी है।

काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ, लेकिन वह करियर के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और टीवी शो में काम किया। वर्ष 2009 में उन्होंने ‘लापतागंज’ शो में ‘चमेली’ के रोल से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘शादी ब्याह’ थी। इसके बाद उनका पर्दार्पण राजनीति में हुआ।

काजल का राजनीतिक करियर

काजल ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। लेकिन वर्तमान में समाजवादी पार्टी का सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी ने सदर लोकसभा सीट से काजल निषाद को फिर से चुना है।

2012 में काजल ने गोरखपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गईं। बाद में, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में काजल निषाद को कैपियरगंज से प्रत्याशी बनाया।

पार्टी ने निषाद वोट बैंक पर भरोसा किया था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें भी सपा ने 2023 के निकाय चुनावों में महापौर पद के लिए टिकट दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.