बोल बम के जयकारे से गूंजायमान हुआ मंदिर परिसर, भारी संख्या में भक्तों ने किया दर्शन

 

Voice Of News 24

08 Mar 2024 17:31 PM

बलरामपुर
सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. ऐसी मान्यता है कि आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन यानी की शिवरात्रि है, जिसे मनाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. भक्त दूध, दही और गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक कर रहे है. फूल, बेलपत्र भांग धतूरा आदि चढ़ा कर अपनी मनोकामना मांग रहे है।


नगर के झारखंडी मंदिर भगवती गंज के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग रहा। मंदिर में महिला पुरुष श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई पड़े। जिला प्रशासन ने सुबह से ही मोर्चा संभाल रखा था। महिलाओं ने सूर्य को अर्ध देकर भगवान भोलेनाथ की आरती की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.