महराजगंज मे गोलीकांड एक युवक को मारी गोली,हालत गंभीर,मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Voice Of News 24

07 Mar 2024 23:48 PM

भिटौली( महराजगंज)

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर शिवाला मे आज गुरूवार शाम छः बजे लगभग गांव के एक युवक ने 17 वर्षीय बालक को गोली मार दी। गोली चलने से घटनास्थल पर अफरा तफ़री मच गई और घटनास्थल पर बालक गंभीर रुप से घायल हो गया बालक का नाम सतीश बताया जा रहा है बालक को युवक ने दो गोली मारी गयी है आनन फानन मे परिजनों ने इलाज के लिए घायल बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया.

जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल बालक को गंभीर हालत देख गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटता से क्षेत्र मे सनसनी फैली हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी |आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिक्षक सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जानकारी देते हुए बोले युवक को ३ गोली लगी है हालत नाजुक बताया जा रहा है आरोपी से पूछ ताछ की जार ही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.