Voice Of News 24
10 Feb 2024 21:28 PM
बलरामपुर
बलरामपुर में भारत नेपाल सीमा पर तैनात शस्त्र सीमा बल एसएसबी एवं जरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारत बेचने लाई जा रही चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक की आंकी जा रही है। गिरफ्तार किया गया तस्कर श्रावस्ती जनपद का निवासी है। तुलसीपुर के सीओ राधवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया की जरवा थाना की पुलिस और एसएसबी 9वीं बटालियन के जवान नेपाल सीमा से सटे जंगलों में पैदल गश्त कर रहे थे। गुरुंग नाका के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 1.658 किलो चरस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध स्वापक औषधि अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


















