आखिर निर्माण होते वक्त घर ढ़हने वाले हादसों में दोषी कौन?इंजीनियर,मकान मालिक या फिर कोई और?

Voice Of News 24

15 Jan 2024 00:52Am

 

महराजगंज जिले में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है, जिसमे दो दिहाड़ी मजदूरों को काफी चोटें आई है,जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

महराजगंज

जिले में नवनिर्मित मकान के हादसों का लहर दौड़ पड़ा है।अभी कुछ दिनों पहले एक मैरेज हाल का निर्माणाधीन छत गिरने से आधा दर्जन मजदूरों की जान चली गई और कुछ घायल ही अभी बिस्तर पर लेटे हुए हैं।तब तक एक नया मामला सामने आ गया है जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा-धनेई में सेंट जोसेफ निजी स्कूल का निर्माणाधीन छत गिरने से दो मजदूर घायल हो गए।


घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिनका उपचार चल रहा है।फिलहाल घटना की जानकारी पाते ही एएसपी आतिश कुमार सिंह व स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गये हैं।ऐसी घटनाओं का आखिर जिम्मेदार कौन?ऐसे कई सवाल सभी के जहन में गूंज रहे हैं।प्रशासन की अनदेखी या फिर इंजीनियर और मकान मालिकों की लापरवाही या घर बनाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाले सामानों के गुणवत्ता में कमी,आखिर क्या हो सकती है दिहाड़ी मजदूरों के घायल होने और जान गवाने के पीछे की असली वजह?आप भी एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सोचे और जरा विचार करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.