कब थमेंगे सड़क हादसे ? तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी टैंपो में मारी टक्कर

Voice Of News 24

12 Dec 2023 11:17AM

धानी

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा नौगढ़ मार्ग के धानी बाजार मे दर्दनाक हादसा हो गया, फरेंदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी टैम्पू से जा टकराई जिसके कारण बाइक सवार की मौत हो गई

सोमवार को शाम के समय फरेंदा नौगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया .जानकारी के अनुसार चुरई ताल बेलहा निवासी अरविंद 19 पुत्र सत्यनारायण शाम के समय बाइक से अपने घर जा रहा था .धानी के पास सड़क किनारे खड़ी टैम्पू से बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया।आस पास के लोगों ने पुलिस को दुर्घटना सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच घायल बाइक सवार को तत्काल धानी सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.