Voice Of News 24

08 Dec 2023 10:39AM
महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ का आज तबादला कर दिया गया है और जिले में नए कप्तान की तैनाती पर मुहर लग गई है,
महराजगंज
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लंबे वक्त से महराजगंज में जमे पुलिस अधीक्षक का आज ट्रांसफर कर दिया गया है।महराजगंज के पूर्व कप्तान डॉ कौस्तुभ को अम्बेडकर नगर का SP का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीँ महराजगंज जिले में सोमेंद्र मीना को SP की कुर्सी नवाजी गई है।भारत-नेपाल सीमा वाला यह जिला काफी संवेदनशील माना जाता है।अब नए कप्तान के लिए यह कितना प्रभावशाली होगा ये तो आने वाला वक्त और आगामी लोकसभा चुनाव तय करेगा।






















