आपकी दुआओं और प्यार का असर है जनाब! ‘वॉयस ऑफ न्यूज़ 24″ की पहली वर्षगाँठ पर पूर्वांचल के खास दिग्गज नेताओं और वरिष्ठ पत्रकारों से सजा कार्यक्रम

Voice Of News 24

05 Dec 2023 23:11PM

महराजगंज,धानी बाजार

प्रथम साल,लाजवाब और बेमिसाल आप सभी पाठकों का दिल की गहराइयों से आभार!

जानिए कैसे चंद लम्हों में सच्ची,सटीक और बेबाक खबरों का वाहक बना आपका अपना चहेता न्यूज़ ‘वॉयस ऑफ न्यूज़ 24″ का सफर।

दिन हो या रात,जो भी हो हालात,पलक झपकते ही हर खबर आपके अपने सभी डिजिटल प्लेटफार्म के सभी मोबाईल ऐप पर देखिये और पढ़िये तुरन्त,साथ ही डाउनलोड करिए हमारा निशुल्क ऐप और पाइये देश-दुनिया की सारी बड़ी खबरें।

आज ‘वॉयस ऑफ न्यूज़ 24’ अपने स्थापना का प्रथम वर्ष पूरा होने पर महराजगंज जिले के धानी बाजार में भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।जिसमें विशेष तौर पर पूर्वांचल की राजनीति की बड़ी हस्तियों और अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार साथियों की सहभागिता रही।जिनका हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा और महराजगंज जिले के फरेन्दा विधानसभा के कर्मठ विधायक वीरेन्द्र चौधरी के साथ कई पूर्व विधायक और पूर्वांचल के बड़े चैनलों के वरिष्ठ पत्रकार साथी भी
शिरकत किये।

उत्तर-प्रदेश की राजधानी से चलकर पूर्वांचल के सभी जिलों में अपनी विश्वसनीय पत्रकारिता और पत्रकार साथियों की मेहनत व लगन से आप के भरोसे को कायम करने वाला एक मात्र न्यूज़ पोर्टल वॉयस ऑफ न्यूज 24 आगे भी आपको इसी तरह अपनी सेवा देता रहेगा ये हमारा वादा और वचन है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.