कोरोना के खिलाफ कितनी तैयार महराजगंज में ,कोरोना संक्रमण को ले फरेंदा सीएचसी में की गई मॉक ड्रिल

Voice Of News 24

25 Nov 2023 22:40Pm

कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के बीच शनिवार फरेंदा सीएचसी में व्यवस्थाओं को परखा गया। एंबुलेंस में एक व्यक्ति को कोरोना मरीज के रूप में लिटाया गया। उसके बाद अस्पताल में एंबुलेंस की एंट्री कराई गई। मरीज को प्राथमिक उपचार देने से लेकर कोविड वार्ड में शिफ्ट करने तक के सारे इंतजामों का परीक्षण किया गया।अस्पताल में मॉकड्रिल को देख अचानक अस्पताल में अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। इस मौके पर एसीएमओ राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना की संभावित को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हर समय अलर्ट मोड मे है। इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल मे स्वास्थ्य कर्मियो की टीम के बेहतर प्रदर्शन की काफी सराहना की गयी।

अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान देखने को मिला यह नजारा

कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के बीच शनिवार अस्पताल में व्यवस्थाओं को परखा गया। मॉकड्रिल में कोविड के डमी पेशेंट को महज 25 सेकेंड में इलाज मिल गया। एंबुलेंस में एक व्यक्ति को कोरोना मरीज के रूप में लिटाया गया। उसके बाद जिला अस्पताल में एंबुलेंस की एंट्री कराई गई। मरीज को प्राथमिक उपचार देने से लेकर कोविड वार्ड में शिफ्ट करने तक के सारे इंतजामों का परीक्षण किया गया। अस्पताल में कोविड मरीज को लेकर एम्बुलेंस की एंट्री होते हुए कोविड वार्ड में तैनात चिकित्सक हरकत में आ गए। स्टाफ के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से मरीज को झटपट स्ट्रेचर लिटा लिया। प्राथमिक उपचार देते हुए मरीज को चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर ले गए।

इस मौके पर एसीएमओ राकेश कुमार, प्रभारी अधीक्षक डॉ मुकेश गुप्ता, डॉ एके पाण्डेय, चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पाण्डेय, गजेन्द्र उपाध्याय, गोपाल चतुर्वेदी, केशव शुक्ला, अजय गुप्ता, नफीसा खातून, जैतून निशा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.