सीएम योगी का बड़ा ऐलान,25 नवंबर को मांस की दुकाने बंद ,यूपी में नो नॉज वेज डे ‘No Non-Veg day’ घोषित

Voice Of News 24 

24 Nov 2023 16:59PM

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आदेश जारी किया है. 25 नवंबर को सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी. आदेश के अनुसार महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती और शिवरात्रि के साथ-साथ साधू टीएल वासवानी की जयंती पर आदेश में योगी सरकार ने कहा गया है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी मांस नहीं बिकेगा यूपी में नो नॉज वेज डे ‘No Non-Veg day’ घोषित किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर मांस-मछली की दुकानें व सभी स्लाटर हाउस बंद रहेंगे. सीएम योगी के इस फैसले का सिंधी समाज ने आभार जताया है.


25 नवंबर को मांस की दुकान बंद रखने का फरमान

बता दें कि योगी सरकार ने इससे पहले लिए गए अहम फैसले में 25 नवंबर को मांस की दुकानों को बंद रखने का फरमान सुनाया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित रहेगा. सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से जारी किया गया है. पत्र में आदेश दिया गया है कि साधु टीएल वासवानी की जंयती पर प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में स्लॉटर हाउस और मांस-मीट की दुकानें बंद रहेंगी.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.