दीपोत्सव पर अयोध्या का दिखेगा भव्य और दिव्य नजारा,अयोध्या में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Voice Of News 24

11 Nov 2023 14:10PM

दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व भगवान राम के वनवास के 14 वर्षों के बाद अयोध्या वापिस लौटने की खुशी में मनाया जाता है।प्रभु राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर विश्व में अपना नाम दीपोत्सव के जरिए स्थापित करेगी. आज छोटी दीपावली का पर्व है. इस मौके पर पिछले 6 वर्षों से अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन होता है. और हर बार राम की नगरी लाखों की संख्या में दीपक जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती है.एक बार फिर सातवां दीपोत्सव है जिसमें 21 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास रचा जाएगा.

बेहद खास होगा दीपोत्सव

इतना ही नहीं इस बार के दीपोत्सव में 41 देश के राजदूत भी आमंत्रित किए गए हैं. अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक 41 देश के लगभग 61 बीबीआइपी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव शिरकत करेंगे. इतना ही नहीं साथ में दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग से लेकर संस्कृत विभाग कोई कसर नहीं छोड़ी है.

बता दें कि आज दोपहर 2 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे. 50 से ज्यादा देशों के उच्चायुक्त,राजदूत शामिल होंगे. भव्य और दिव्य अयोध्या नगरी को देखने के लिए.

सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल होंगे. साकेत महाविद्यालय से सुबह 9 बजे झांकियां निकलेंगी.पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह झांकी को हरी झंडी दिखाएंगे. दोपहर 2:30 बजे झांकी राम कथा पार्क पहुंचेगी.सीएम योगी राम कथा पार्क पर झांकी को देखेंगे.

3:30 बजे हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम अयोध्या पहुंचेंगे.राज्यपाल, सीएम व राजदूत श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे. शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री योगी सरयू में आरती करेंगे. 7:30 बजे राम की पैड़ी पर CM दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.