सिद्वार्थनगर: सांसद और जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सिहेंश्वरी माता मंदिर पर हुआ समापन

सिद्वार्थनगर

जनपद सिद्वार्थनगर के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से सिहेंश्वरी माता मंदिर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, गोविंद माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्वार्थनगर के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से सिहेंश्वरी माता मंदिर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, गोविंद माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की। यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जनआंदोलन बना तिरंगा अभियान: सांसद जगदम्बिका पाल

सिहेंश्वरी माता मंदिर परिसर में आयोजित समापन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2022 में शुरू किया गया तिरंगा अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। देश के 140 करोड़ नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अमर बलिदानियों को नमन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत का तिरंगा चांद तक पहुंच चुका है और देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ डिजिटल पेमेंट में दुनिया में शीर्ष स्थान पर है।

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर निकली यह यात्रा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद कर उन्हें लगातार सम्मानित कर रही है। गोविंद माधव और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने भी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और बच्चों के उत्साह की सराहना की।

सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में सीडीओ बलराम सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बच्चों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन डॉ. सीमा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.