बलिया अभिलेख प्रदर्शनी: विभाजन की विभीषिका की यादें हुईं ताजा, मंत्रियों ने किया अवलोकन

बलिया

बलिया जनपद के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में एक विशेष अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलिया जनपद के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में एक विशेष अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने फीता काटकर किया।

सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में दुर्लभ तस्वीरों और ऐतिहासिक अभिलेखों के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन की दर्दनाक त्रासदी, विस्थापन की पीड़ा और लोगों के कड़े संघर्ष की स्मृतियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास के इस काले अध्याय से अवगत कराने के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.