सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गैर-पंजीकृत (अवैध) अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गैर-पंजीकृत (अवैध) अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। यह सेंटर बढ़या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने संचालित ‘दीक्षा पैथोलॉजी पॉली क्लिनिक’ में बेधड़क चलाया जा रहा था।
नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक व स्वास्थ्य विभाग की टीम जब औचक निरीक्षण के लिए पहुंची, तो भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से आगे का शटर बाहर से बंद कर दिया और पीछे के दरवाजे से रफूचक्कर हो गया।
टीम जब भीतर दाखिल हुई तो सेंटर लावारिस हालत में मिला, जहां अल्ट्रासाउंड मशीनें चालू स्थिति में रखी हुई थीं। मौके की स्थिति का मुआयना करने के बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।
अस्पताल के ठीक सामने बिना पंजीकरण के चल रहे इस सेंटर पर हुई कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे ऐसे केंद्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












