बढ़नी: सांसद पुत्र अभिषेक पाल व चेयरमैन सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर से बढ़नी बॉर्डर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर से बढ़नी बॉर्डर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व मुख्य अतिथि सांसद पुत्र अभिषेक पाल और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने किया।

तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा सीमावर्ती क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर और पटाखे फोड़कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

मुख्य अतिथि अभिषेक पाल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा यह अभियान जन-जन में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ कर रहा है। उन्होंने सभी से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।

इस दौरान बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.