Voice Of News 24
11 Nov 2023 01:55PM
उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक आजम खान पर मुसीबत रुकने का नाम नहीं ले रही है।आजम खान के रामपुर में स्थित दारुल अवाम दफ्तर को सील किया गया है. इसके साथ ही रामपुर के समाजवादी पार्टी कार्यालय को भी ताला लगाया गया है.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर एक एक्शन लिया गया है. आजम खान के रामपुर में स्थित दारुल अवाम दफ्तर को सील किया गया है. इसके साथ ही रामपुर के समाजवादी पार्टी कार्यालय को भी ताला लगाया गया है. सपा कार्यालय से सपा नेताओं को बाहर निकाला गया है. इस मामले को लेकर रामपुर एएसपी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से यह ताला लगाया गया है. रामपुर पब्लिक स्कूल और दारुल अवाम स्कूल पर ताला लगाया है.

समाजवादी पार्टी के महासचिव मोहम्मद आजम खान सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं, रामपुर स्थित उनका दारुल आवाम दफ्तर जहां से समाजवादी पार्टी के रामपुर में सब काम होते थे और आजम खान भी यहीं बैठते थे. आज शुक्रवार (10 नवंबर) को रामपुर पुलिस और प्रशासन ने दारुल आवाम दफ्तर को सील कर दिया है और समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं को दफ्तर से बाहर कर दिया गया. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. यूपी सरकार ने कैबिनेट के फैसले से मौहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की जो लीज थी उसको निरस्त कर दिया था.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 18 अक्टूबर को रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की जेल की सजा सुनाई थी. इस सजा के बाद आजम खान को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया और पूर्व सपा विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेंगी.













