Voice Of News 24
28 Oct 2023 22:32PM
देवरिया
उत्तर प्रदेश के देवरिया में नरसंहार की आग अभी शांत नहीं हुई कि शुक्रवार की देर रात फिर पुरानी रंजिश में एक किशोर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी।तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबू पट्टी गांव में देर रात पुरानी रंजिश में एक किशोर नें अपने ही सहपाठी को चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी जहां पुलिस ने नाबालिक आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे हत्यारोपित किशोर को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।घायल सैफ अली को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पता लगाने में जुटी है मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो आधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकरी ली साथ ही तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही जल्द ही हत्या के पीछे का कारण पता चल जायेगा। उधर दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।


















