संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला उतराता युवक का शव

Voice Of News 24

09 Oct 2023 00:30AM

बृजमनगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू निवासी युवक का शव मोहनगढ़ व सेमरहवा गांव के पास नाले में मिला।
सहजनवा बाबू निवासी रविंद्र पाल उम्र 38बर्ष की पत्नी रेनू ने बताया कि शनिवार रात घर से पल्सर से निकले और वापस नही आए। रविवार सुबह नाले में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवा कर रविंद्र पाल निवासी सहजनवा बाबू के रूप में शिनाख्त करवाया। सहजनवा बाबू के पास पुल के नीचे बाइक भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्थिति साफ होगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.