Voice Of News 24
06 Oct 2023 04:57AM
उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित हत्याकांड में इस वक्त बड़ा मामला सामने आया है जिमसे कई बड़े अफसरों को निलंबित कर दिया गया है,पढिये पूरी खबर..
देवरिया
बीते 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड में सबकी निगाहें सरकारी अफसरों की लापरवाही और प्रशासन की कार्यवाही के ऊपर टिकी हुई थी।आज अचानक योगी सरकार का एक फ़रमान जारी हुआ जिसमें
SDM ,CO, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, 01 हेड कांस्टेबल, 04 कांस्टेबल,02 हल्का प्रभारी व स्थानीय थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है
गैर जिम्मेदार तहसीलदारों और जमीन के मामलों की पेंच फसाये रखने वालों के खिलाफ भी चलेगा योगी का हंटर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अक्टूबर को जनपद देवरिया में घटित घटना को अत्यंत गंभीरता से संज्ञान लिया औऱ गुरुवार को घटना की गहन समीक्षा करते हुए कहा दोषी कोई भी हो,हर एक पर कार्रवाई की जाएगी जिसका अंजाम कुछ भी हो सकता है।
शासन और जाँच कमेटी की रिपोर्ट में देवरिया की तहसील एवं थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी/अधिकारी की घोर लापरवाही के साथ कर्तव्यपालन में गैर जिम्मेदार पाए जाने पर उक्त विवाद के संबंध में स्व.सत्य प्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें आनलाइन पुलिस विभाग/राजस्व विभाग को भेजी गई थीं लेकिन दोनो विभाग के अधिकारियों ने इसे दरकिनार कर दिया और शायद इतने बड़े घटना की राह देख रहे थे।

शायद अफसरों ने न कि होती अनदेखी तो बच गई होती नौकरी और न हुआ होता हत्या कांड
वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित किया जाए
पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश,ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाए।
सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करें।
अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाए।
रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाए तथा केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाए।
विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनन्दनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाए। हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी / उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू की जाए।
पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिये उत्तरदायी पाए गए का0 कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं उ.नि. सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया जाए तथा तत्कालीन क्षेत्राधिकारी, रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जाए।ऐसा फरमान शाशनदेश से जारी कर दिया गया है।













