Voice Of News 24
20 Sep 2023 00:09AM
खुदकुशी और जिंदगी से खफा होना आजकल इतना आसान हो गया है कि लोग सब कुछ भूल जा रहे हैं,वहीं एक महिला ने किया,जानिए पूरी खबर…
महराजगंज
निचलौल थाना अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम सभा बहुआर मे बीते सोमवार को देर शाम सोनी पत्नी संतोष ग्राम सभा बहुआर कला गौरा टोला 28 वर्ष पारिवारिक कलह से तंग आकर झुलनीपुर से कुशीनगर जिले को जोड़ने वाली गंडक नहर में छलांग लगा दी।

जब इस बात की जानकारी बहुआर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक मनीष पटेल को मिली तो तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सोनी को पानी से सही- सलामत बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया।जिसके उपरांत डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया,जिसके बाद वो खतरे से बाहर है।पुलिस के इस सराहनीय कार्य से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।













