महराजगंज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 8 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजहा उर्फ अहिरौली मार्ग पर रविवार को एक बेहद हृदय विदारक और दुखद हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजहा उर्फ अहिरौली मार्ग पर रविवार को एक बेहद हृदय विदारक और दुखद हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची निचलौल थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया।

डोम काटी मार्ग पर हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बजहा उर्फ अहिरौली से डोम काटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुआ। बजहा उर्फ अहिरौली गांव का रहने वाला 8 वर्षीय प्रिंस चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान मार्ग के पास मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के स्थानीय लोग और परिजन जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास करते, तब तक मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक और आरोपी का विवरण मृतक बालक: प्रिंस चौहान (उम्र लगभग 8 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र चौहान, निवासी- ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली, थाना निचलौल।आरोपी चालक अफजल, निवासी- डोमा काटी, थाना निचलौल।

शव सड़क पर रख जताया आक्रोश, पुलिस ने खुलवाया जाम

मासूम की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीण मृतक बालक का शव लेकर डोमा पहुंचे और सड़क के बीचों-बीच शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को ढाढस बंधाया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्का जाम को खुलवाया।

चालक हिरासत में, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

निचलौल पुलिस ने परिजनों को समझाने के बाद विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मासूम प्रिंस के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक अफजल को हिरासत में लेकर पूछताछ व आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद से बजहा उर्फ अहिरौली गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.