औरैया
औरैया जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध देशी शराब के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
हाईवे कट सर्विस रोड के पास से हुई गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब के साथ जा रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दयालपुर हाईवे कट सर्विस रोड पर जे.के. टायर के बोर्ड के आगे घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।सुनील वर्मा, पुत्र राजेंद्र वर्मा उम्र: करीब 23 वर्ष निवासी: गुरुहाई मोहाल, थाना कोतवाली, जनपद औरैया।
23 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सुनील वर्मा की अमली जामा तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 23 अदद क्वार्टर नाजायज देशी शराब बरामद हुई। इस अवैध बरामदगी के आधार पर औरैया कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 470/2026 तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: पुलिस
स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने और युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी यह धरपकड़ अभियान पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।
अवैध शराब के साथ अभियुक्त को दबोचने वाली टीम में राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली औरैया) उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार (थाना कोतवाली औरैया)मुख्य रूप से शामिल रहे।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












