रोहित हत्याकांड में जुल्मी के घर चला बुलडोजर,एक के जुर्म ने घरवालों को किया बेघर,जानिए अब क्या हुआ

Voice Of News 24

16 Sep 2023 17:52PM

सिद्धार्थनगर जिले के बहुचर्चित रोहित हत्याकांड में मुख्य आरोपी के आशियाने पर बुलडोजर चला,एक कि करतूत की मिल रही है सबको सजा

सिद्धार्थनगर

जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गाँव के निवासी दारा 20 वर्षी पुत्र रोहित की विगत 15 अगस्त की रात को सिर पर प्रहार करके किये गए हत्या काण्ड में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।हत्या कांड के मुख्य आरोपी परवेज के खलिहान में बने घर को बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिया गया है। रोहित की हत्या के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और तत्काल न्याय की मांग पर अड़ गए तब काफी जद्दोजहद के बाद वो प्रशासन के तरफ से यकीन दिलाये जाने पर माने जिसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।

आरोपी के जमीन पर हुई पैमाइश, पैमाइश की रिपोर्ट ने उजाड़ दिया अवैध आशियाना

सदर SDM ललित कुमार मिश्र ने टीम गठित की और मुख्य आरोपी के जमीन की पैमाइश के बाद रिपोर्ट मिली जिसमे घर का खलिहान में बना पाया गया विगत 29 अगस्त को टीम ने SDM को रिपोर्ट सौंप दी। जिसके बाद 1 सितम्बर को घर खाली करने का नोटिस दिया गया और फिर बुलडोजर चला कर घर को धरासायी कर दिया गया है।

15 अगस्त की रात गायब हुआ रोहित,अगले दिन मिली लाश, जानिए पूरा हत्याकांड

दो दिन से गायब चल रहे रोहित की मिली लाश से परिजनों के उड़े होश,आनन-फानन में पहुँची पुलिस।लोटन कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरवा के निवासी शिवपूजन ने अपने 20 वर्षीय भाई रोहित पुत्र दारा के गायब होने की रिपोर्ट लोटन कोतवाली पर दर्ज कराई थी,पुलिस ने गुमसुदा की रिपोर्ट दर्ज कर ली,लेकिन 16 अगस्त को एक युवक की सर पर प्रहार कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया,इस हत्या की जानकारी तड़के सुबह हुई जब ग्रामीण निजी काम काज के लिए बाहर निकले तब चीखपुकार मच गई।सूत्रों और लोगों के मुताबिक हत्या के पीछे एक विवाद और प्रेमप्रसंग को माना जा रहा गया था।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी, एएसपी,सीओ सदर, कोतवाल लोटन सहित पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पूरा गाँव पुलिसिया छावनी में तब्दील हो गया था। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस टीम हर बिंदुओं की जांच में जुटी थी और मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।
रोहित हत्याकांड में 36 घंटे बाद चौकाने वाला पुलिसिया खुलासा हुआ। प्रेमी-प्रेमिका और उसके दोस्त ने रोहित की हत्या के वारदात को अंजाम दिया था।हत्या के मुख्य आरोपी परवेज उसकी तथाकथित प्रेमिका पिंकी,सुनील चौरसिया और रोलू को हत्या में संलिप्त होने में जेल भेज दिया गया था।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.