खबर छापने वाले धाकड़ युवा पत्रकार भानु प्रताप तिवारी की जानिए खबर,कम उम्र मे दुनिया से अलविदा,श्रद्धांजलि में जिले का हर पत्रकार हुआ शामिल

महराजगंज जिले में पत्रकारिता जगत में शोक का मातम छा गया है,जानिए पूरा प्रकरण?

महराजगंज

जिके के युवा व धाकड़ पत्रकार भानु प्रताप तिवारी के असमय निधन पर आज सक्सेना चौराहे पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया और बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, समेत नेताओं ने नगर के मेन चौराहे पर कैंडल जला कर 2 मिनट मौन धारण कर शोक जताया। साथ ही मृत आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी किया।

भानु प्रताप तिवारी की छवि तेज तर्रार पत्रकार के रूप में जानी जाती थी। वो कई बड़ी खबरों को किया जिससे प्रदेश स्तर तक चर्चा का विषय बना रहा।जुझारू पत्रकार ने सैकड़ों लोगों की जान कोरोना में बचाई लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।दूसरों की खबर छापने वाला बेचारा पत्रकार आज खुद एक खबर बन कर लोंगो में अपनी एक अमिट छाप छोड़ गया है।


इस दौरान पत्रकार अंकित पाण्डेय,आशीष शुक्ला,पल्लवी त्रिपाठी,बृजेश गुप्ता,आशीष सोनी,अनुज,अरुण, विवेक,विजय,मार्तंड गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय,अरुणेश शुक्ला,राघवेंद्र मिश्रा,अशफाक खान,अभय जायसवाल,आदित्य सिंह तमाम लोग मौजूद रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.