चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ,चाँद की दहलीज पर चंद लम्हों में होगा चंद्रयान

Voice of news 24

23 Aug 2023 18:06PM

महराजगंज, निचलौल

भारत का “मून मिशन”यानी चंद्रयान-3 पर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। इस मिशन में न जाने कितनों सालों की मेहनत और कितनो की दुआएँ जुड़ी हुई है।आज शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाला है। वहीं लैंडिंग से पहले पूरे देश के मंदिरों में हवन-पूजन,मदरसों में दुआ,चर्च में प्रार्थना और गुरद्वारे में विनती का दौर जारी है। चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छितौना के मदरसा ‘मोइनुल इस्लाम’के बच्चों ने स्पेशल नफिल की नमाज़ अदा की और साथ ही बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। मदरसा के प्रिंसिपल गयासुद्दीन खान ने बड़े गर्व से बताया कि बच्चों ने मदरसे में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नफील की नमाज अदा कर खुदा से दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि चाँद की अहमियत हिन्दू ,मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी धर्मों में है। मदरसे में बच्चे विज्ञान का अध्ययन भी करते हैं। इसलिए उनके मन में चंद्रयान-3 के बारे में बहुत जिज्ञासा है और साथ ही हम सब मिलकर चंद्रयान-3 की आगामी सफलता को लेकर इसरो (ISRO)के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देते हैं। अगर आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होती है, तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश होगा। चंद्रयान की दुआ के कार्यक्रम के दौरान मदरसे के समस्त स्टॉफ भी मौजूदरहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.