VIP ट्रीटमेंट लेने में फिर घिरे लालू, बारिश में छाता लेकर आवभगत में लगे रहें DSP,वीडियो वायरल

Voice of news 24

22 Aug 2023 17:00PM

पेरोल पर चल रहे बिहार के लालू प्रसाद यादव को DSP छतरी लेकर VIP व्यवस्था खुद लग गए हैं,जानिए वीडियो की पूरी हकीकत

गोपालगंज

बिहार में वैसे भी आपको पता होगा लालू के चर्चे खूब चलते हैं चाहे उनके मुख्यमंत्री रहने के दौर के रवैये की बात हो या फिर बयानों या फिर सरकारी अफसरों से राजदरबारी कराने की विशेष व्यवस्था की हो।कभी अधिकारियों से सुर्ती रगड़वाने वाले लालू के पीछे गोपालगंज के अथवा के DSP छाता लेकर घूम रहे हैं।अभी हाल ही का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिमसें वे गोपालगंज जिले के थावे मंदिर के अपनी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे व बिहार सरकार के वन्य पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ दर्शन करने गए थे।मौसम की बेरुखी और तेज बारिश के चलते वहाँ के DSP साहब अनुराग कुमार लालू यादव के आवभगत में छतरी खुद लेकर घूम रहे थे और उन्हें VIP सुविधा देने में कोई कोर कसर नही किया।

अरे भाई! ऐसा हो भी क्यों न बिहार सरकार में लालू के दो लाल, एक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी तो दूसरे वन मंत्री तेजप्रताप सत्ता में बैठे हैं तो इतनी मजाल किसकी ?कि बाबूजी को कोई असुविधा हो जाये? अधिकारियो को इसका डर तो होगा ही न।वैसे इस मामले के वायरल होने और तमाम आलोचनाओं से घिरने के बाद DSP साहब ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि,वो बृद्ध व्यक्ति है मैंने मानवता के तहत ऐसा किया।बारिश भी तेज थी।अंदर की खबर यह भी है कि छाता लगाने DSP लालू यादव के बेहद करीबी एक बालू कारोबारी के दामाद है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.