राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर ममता बनर्जी, अखिलेश यादव क्या बोले?

ममता बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा है, “मैं राहुल गांधी की संसद सदस्यता से जुड़ी ख़बर सुनकर ख़ुश हूं. यह हमारी मातृभूमि के लिए एकजुट होकर लड़ने और जीतने के ‘INDIA’ गठबंधन के संकल्प को और मजबूत करेगा. ये न्यायपालिका की जीत है.”

गठबंधन के एक अन्य दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस ख़बर पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को घेरा है.

उन्होंने लिखा है – “माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है. भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए.”

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को राहत दी है.