देसाई ने 252 करोड़ रुपये के कर्ज भुगतान में चूक की थी, पिछले सप्ताह शुरू हुई थी दिवाला प्रक्रिया

Voice of news 24

02 Aug 2023 20:25Pm

जाने-माने फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने अपने वित्तीय ऋणदाता को 252 करोड़ रुपये के कर्ज भुगतान में चूक की थी और पिछले सप्ताह ही एक दिवाला अदालत ने उनके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शरू करने की याचिका को स्वीकार किया था।.

देसाई का शव बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में उनके स्टूडियो में लटका मिला।.देसाई की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लि. ने दो बार में…2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से 185 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। जनवरी, 2020 से उनके समक्ष कर्ज भुगतान का संकट शुरू हुआ।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने कहा, ‘‘देसाई का शव सुबह एन डी स्टूडियो में रस्सी से लटका मिला।’’

माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।

देसाई को ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में उनके कला निर्देशन के लिए जाना जाता है।