सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रधान और सचिव के साथ डीएम ने की बैठक

सिद्धार्थनगर में डीएम ने प्रधान और सचिव के साथ जल जीवन मिशन के तहत बैठक की।

Voice of news 24

24 Jun 2023 13:40PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम प्रधान एवं सचिव के साथ डीएम की अध्यक्षता एवं सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में कार्यशाला आयोजित की गई। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है।इस योजना से कोई भी सार्वजनिक स्थान न छूटे जहां तक पाइप पेयजल परियोजना के माध्यम से टंकी का पानी न पहुंचे। डीएम ने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को अच्छे से काम करने के लिए प्रेरित करें और ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदार व्यक्तिओ से सहयोग कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।

दूषित जल से होने वाली बीमारियो के बारे मे लोगो को जागरूक करे । डीएम ने ग्राम प्रधानो की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण भी कराया गया । सीडीओ जयेंद्र कुमार समेत सहायक अभियंता जल निगम महेश प्रसाद सभी खंड़ विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी एव जल जीवन मिशन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.