डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की तीनों नगर पंचायतों से रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
Voice of news 24
24Apr2023 22:34PM
भारत भारी से कांग्रेस प्रत्याशी अखलाक अहमद, डुमरियागंज से मीना गुप्ता पत्नी अशोक गुप्ता, बढ़नीचाफा से बब्बू जायसवाल ने तहसील परिसर में बने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर दो सेटों में अपना नामांकन पत्र जमा करते हुए प्राप्ति रसीद ली। नामांकन जमा करने के बाद उन्होंने दावा किया कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग की बदौलत उनकी जीत तय है।













