Voice of news 24
29Mar2023 22:37
महराजगंज
महराजगंज: थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम के प्रयास से मु0अ0स0 87/2023 धारा 302,201, भादवि से सम्बंधित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी समय करीब 09.15 बजे चन्दनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। दिनांक-02.03.2023 को, संदीप पुत्र छाँगूर व विजय पुत्र निर्मल द्वारा दिनांक 02.03.23 को रात्री 9 बजे रात्री साथ में ले कर जाने, जिसकी लाश दिनांक 26.3.2023 को गांव के पोखरे के पास मिला व शव को छिपा देने के सम्बन्ध में वादी श्री लालचन्द पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासी अगया थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधाज दिनांर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त संदीप पुत्र छाँगूर नि० अगया थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को आक 29.03.2023 को 09.15 बजे चन्दनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया ।

घटना विवरण- थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अगया में वादी का लड़का इन्द्रासन औऱ संदीप पुत्र छांगुर में आपसी रंजिश काफी दिनो से चल रही थी। दिनाक 02.03.2023 को, संदीप और इन्द्रासन, विजय (लोले) तीनो लोग गाँव के बाहर ग्राम सभा झामट मे पड़ने वाले पोखरे पर गये और पोखरे के किनारे शराब पीये पीने के बाद आपस में गाली गलौज हो गया संदीप द्वारा इन्द्रासन को पकड़ कर गेहू के खेत में पटक कर अपने हाथो से उसका गला दबा दिया और वही पहले से एक लोहे की सरिया रखा था उसी सरिया से इन्द्रासन के सर पर और गले में सरीया से प्रहार किया। जिससे इन्द्रान मर गया संदीप व विजय के द्वारा खेत से उठाकर पोखरे मे ले गये। पोखरे मे पड़े पुराने वस्त्र मे से एक सफेद रंग की बोरी और साड़ी की खोल निकाल कर लाये और साड़ी को बिछाकर इन्द्रासन को पेट के बल लिटाकर बाध दिये। तथा दोनो लोगो ने इन्द्रासन का सर बोरी से बाध दिये और पोखरे के किनारे हल्के पानी मे हाथो से गिली मिट्टी हटाकर उसको लेटाकर सेवार से ढक दिये।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. संदीप पुत्र छाँगूर नि0 अगया थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र 20 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0स0 87/2023 धारा 302, 201,भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष उमेश कुमार थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज
2.उ0नि0 जितेन्द्र यादव
3. हे0का0 मु० असजद
4. का0 हरिप्रताप यादव
5. का0 राजेश यादव
एसओजी टीम-
1. नि0 राम कृपाल मय टीम
स्वाट टीम-
1.नि0 संजय कुमार दूबे मय टीम













