Voice of news 24

29Mar2023 22:30Pm
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर टोला परसा खुर्द में घर के इकलौता बेटे सूरज का शव मंगलवार की शाम घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा मिला।शरीर के अधिकांस हिस्से से मांस गायब है और गहरे जख्म से किसी जानवर के काटे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के पिता लक्ष्मण गुप्ता ने बताया की उनका आठ वर्षीय इकलौता बेटा सूरज मंगलवार की शाम को घर के बाहर खेलने के लिए गया था।जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई।गांव के एक लड़के ने बताया की वह खेत में सो रहा है।जब पास पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर उसका बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मामले में पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाइ की जाएगी






















