महराजगंज:आलमाईटी स्नातकोत्तर कॉलेज पर आज ग्रेजुएट व पी.जी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, सभी ने एक- दूसरे को कहा अलविदा!

Voice of news 24

21Mar2023 18:00PM

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज के ऑलमाइटी पीजी कॉलेज पर आज पीजी और स्नातक के छात्र- छात्राओं को एक समारोह के तहत विदाई दी गई,जिसमे यह संदेश दिया गया कि सभी विद्यार्थी सारे शिकवे गिले भुलाकर एक दूसरे को अलविदा कहे। जिसमे कालेज के प्रबंधक महमूद आलम ने बच्चों को पुरस्कृत कर बच्चों का हौसला अफजाई किया,मौजूदा शिक्षकों ने भी कहा बच्चे देश के भविष्य हैं आगे चल कर देश का नाम रौशन करेंगे, बच्चों को आगे बढ़ने का और दिन दोगुना रात चौगुनी तरक्की करने की शुभकामनाएं दिया।

विदाई समारोह में मुख्य रूप से भाजपा नेता चेयरमैन प्रत्याशी राकेश जायसवाल को कॉलेज के प्रबंधक ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, जायसवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षा ही बच्चों और उनके आगमी भविष्य का आधार हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.