महराजगंज:कोल्हुई पुलिस की होली में खूब उड़ा रंग-गुलाल,भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

Voice of news 24

09Mar 2023 21:47PM

महराजगंज

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र में पहले दिन सबकी होली पुलिस की सुरक्षा और देखरेख में शकुशल संपन्न हुई।और सबकी होली के बाद पुलिस ने अपनी होली गुरुवार को जमकर खेली।

भोजपुरी फिल्मी होली गीतों पर पुलिस कर्मियों ने डांस किया। यह आयोजन कोल्हुई थाने में किया गया। जहां पर थाने के पुलिसकर्मी होली मनाने के लिए जमकर तैयारी किए थे।

होली पर दूसरे दिन पुलिस कर्मी होली मनाते हैं। क्योंकि होली के दौरान पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसलिए वे होली नहीं खेल पाते। इसलिए दूसरे दिन पुलिस कर्मियों की होली होती है। कोल्हुई थाने में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को बधाई दी।और अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। एसओ महेंद्र यादव,उमाकांत सरोज,संदीप,संतोष,सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.