सम्पूर्ण समाधान दिवस मे पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती बोले शिकायतों के निस्तारण मे लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी,मौके पर जाकर करे कार्यवाई

Voice of news 24

04Mar 2023 22:33PM

 

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त बस्ती ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें । कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, आर0 के0 भारद्वाज द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय । यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले । पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें ।
राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.