जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परतावल ब्लॉक में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद दिए निर्देश

Voice of news 24

29Jan2023 20:37PM

महराजगंज। विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक दलों का काउंटर मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही लगाया जाए। मतदान प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। इसमें शिथिलता न बरती जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को परतावल ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को ठहरने का उचित प्रबंध किया जाए। मतदान परिसर में किसी प्रकार की प्रचार सामग्री न रहे। चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील विषय है। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मतदान में बाधा पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी व ब्लॉकों के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में बने 15 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए मतदान पार्टियां रविवार को सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगी। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय में सभी तैयारियों को पूर्ण करा लिया गया है। सोमवार को होने वाला मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.